*थाना सदर पुलिस की मेहनत रंग लाई*
सहारनपुर / थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव एव पुलिस टीम ने
घर से नाराज होकर साइकिल पर निकले बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया एक सूचना मिली कि एक कक्षा 3 का एक बच्चा प्रत्युष घर से साईकिल पर निकला है।

जिनके परिजनों द्वारा ढूँढने का काफी प्रयास किया परन्तु नही मिला, परिजनों द्वारा थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस टीम द्वारा घर से लेकर रस्ते रस्ते सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए जिनमें सीसीटीवी की मदद से बच्चा सरसावा तक जाता दिखाई दिया और पुलिस टीम ने सरसावा के पास से बच्चे को सकुशल साइकिल सहित बरामद किया , बच्चे ने बताया नाराज होकर साइकिल से ही घर से यहाँ तक आ गया था। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस को दिया साधुवाद।
