शहर के औजला मार्ग पर एक बार में सवार कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक गैस एजैंसी के बाहर बैठे युवक का अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उक्त युवक को जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग पर पड़ते गांव दयालपुर के नजदीक बुरी तरह से मारपीट करते हुए उसे गंभीर घायल कर दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार शहर की एक गैंस एजैंसी में ठेकेदार के साथ काम करने वाला युवक दीपक पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव वरियां दोनां, थाना सदर कपूरथला वीरवार को औजला मार्ग पर एक गैंस एजैंसी के बाहर बैठा हुआ था, जिसको कार में आए कुछ अज्ञात आरोपियों ने हथियार की नोक पर जबरदस्ती कार में बैठा लिया तथा उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने लग पड़े। बताया जाता है कि इस दौरान एक आरोपी के पास हथियार भी था। जिसके कारण मौके पर मौजूद लोग डर के कारण युवक का बचाव नहीं कर सके। बाद में आरोपी उक्त युवक को थाना सुभानपुर के तहत आते गांव दयालपुर के नजदीक अति गंभीर हालत में सड़क किनारे फैंक कर फरार हो गए। घायल युवक को जब उपचार के लिए करतारपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

PunjabKesari

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मृतक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। बताया जाता है कि पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। जिसके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार कत्ल किए गए युवक के साथ इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की लंबे समय से रंजिश चल रही थी। 6-7 महीने पहले भी गांव दयालपुर में इनका आपस में झगड़ा हुआ था। जिस दौरान एक युवक गंभीर घायल हुआ था। जिसको लेकर वीरवार को उक्त आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसी जगह को चुना तथा रंजिश के तहत मृतक को बुरी तरह से पीट-पीट कर दयालपुर में ही फैंक दिया गया। बताया जाता है कि एस.एच.ओ. सिटी इंस्पैक्टर अमनदीप नाहर द्वारा पुलिस टीम के साथ जिला कपूरथला व जिला जालंधर में कई स्थानों पर छापामारी कर आरोपियों से जुड़े कई संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights