जेडीयू के बांका से सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता समाप्त करने के लिए दिलेश्वर कामैत ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. दिलेश्वर कामैत लोकसभा में पार्टी (जेडीयू) के संसदीय दल के नेता हैं. उनके इस कदम के बाद अब जेडीयू नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है.
‘अब इस पर अध्यक्ष विचार करेंगे’
बुधवार (25 मार्च, 2026) को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामैतद्वारा लोकसभा स्पीकर को बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने के नोटिस पर कहा, “फैसला हमने नहीं लिया, फैसला उन्होंने जो विधानसभा के चुनाव में उन्होंने अपने लड़के को आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ाया और खुद चुनाव प्रचार में वह लगे रहे… तो उसके आधार पर हमारे संसदीय नेता दिलेश्वर कामैत ने अवदेन दिया है अब इस पर अध्यक्ष विचार करेंगे.”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामैतद्वारा लोकसभा स्पीकर को बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने के नोटिस पर कहा, “फैसला हमने नहीं लिया, फैसला उन्होंने जो विधानसभा… pic.twitter.com/Q9pl8XhAnd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
इस मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “हमारी पार्टी में लोकसभा के जो नेता हैं दिलेश्वर कामैतउन्होंने स्पीकर के यहां फाइल किया है… विधानसभा चुनाव में गिरधारी यादव के जो पुत्र हैं उन्होंने आरजेडी से चुनाव लड़ा था… उसी संसदीय क्षेत्र से जहां से वो सांसद हैं. इसी के आधार पर फाइल किया गया है.”
पार्टी ने दिया था कार्रवाई का आदेश: दिलेश्वर कामैत
दूसरी ओर दिलेश्वर कामैत ने कहा कि जो विधानसभा (2025) का चुनाव हुआ था उसमें उन्होंने (गिरधारी यादव) अपने बेटे को आरजेडी से टिकट दिलाकर आरजेडी के फेवर में प्रचार किया था. पार्टी विरोधी काम किया था. इसको लेकर पार्टी ने कार्रवाई की आदेश दिया है, तो लोकसभा के स्वीकर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है.
Delhi: A letter has been submitted to the Lok Sabha Speaker seeking the removal of Banka MP Giridhari Yadav over alleged anti-party activities.
JDU MP Dileshwar Kamait says, “In the last assembly election, he got a ticket for his son and campaigned in favor of his candidacy. He… pic.twitter.com/cblvkHedo5
— IANS (@ians_india) March 25, 2026
