सहारनपुर जिले में देर रात एक पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अब जानिए पूरा मामला 
यह मामला सदर थाना क्षेत्र के पेपर मिल रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पूजा जैन को अपने पति गौरव जैन के दूसरी महिला के साथ होने की खबर मिली थी। वह तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को साथ देख लिया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसे देखकर पत्नी गुस्से से आग बबूला हो गई और पति और उसकी प्रेमिका पर भड़क गई। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

हाथापाई की आई नौबत 
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पति-पत्नी के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

पत्नी ने लगाए आरोप 
पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 2015 में गौरव जैन से हुई थी और शादी के बाद से ही पति उसे मारता-पीटता है। उसने यह भी कहा कि पति का लंबे समय से दूसरी महिला के साथ संबंध है। महिला ने पति पर यह भी आरोप लगाया कि वह आईपीएल में सट्टा लगवाता है और उसके जेवर दूसरी महिला को दे दिए हैं। साथ ही उसने यह भी दावा किया कि पति उस पर गलत काम करने का दबाव बनाता था। वहीं, पति गौरव जैन ने सभी आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights