खतौली में मेपल्स एकेडमी का जलवा, 10वीं में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने रचा इतिहास
खतौली। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर मेपल्स एकेडमी ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सत्र 2025–26 की कक्षा 10 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसने पूरे खतौली क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर दी। इतना ही नहीं, मेपल्स एकेडमी ने पूरे क्षेत्र में सर्वोच्च अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने अपने परिश्रम और लगन से ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। टॉप 5 विद्यार्थियों की सूची में देवांक विडूरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि लव सैनी (95.4%), नीति सिंह (94.2%), पारिधि (93.2%) और अनुष्का राणा (91.2%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधन विपिन सिंघल एवं सोनम सिंघल ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयास, मार्गदर्शन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यही टीमवर्क मेपल्स एकेडमी की असली ताकत है। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति ने इस मौके पर एक अहम और सराहनीय निर्णय लेते हुए घोषणा की कि किसी भी विद्यालय के वे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 10 में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें मेपल्स एकेडमी में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस फैसले से क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights