सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा आज पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित सभागार में यातायात व्यवस्था के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यातायात से संबंधित प्रमुख समस्याओं की पहचान करते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने तथा आमजन को जागरूक करने हेतु विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights