–पहले दिन बच्चों ने मचाया धमाल। योग, कराटे, डांस और पूल पार्टी के साथ समर कैम्प की शानदार शुरुआत।
–समर कैंप में होने वाली गतिविधियों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकासः योगाचार्य सुरेन्द्र आचार्य
मुजफ्फरनगर। मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मेें तीन दिवसीय समरकैम्प का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ योगाचार्य सुरेन्द्र आचार्य, नीरज सैनी-नीरज कराटे क्लास, प्रबन्धक सन्दीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संचालक अनिल शास्त्री एवं सभी टीचर्स के कर कमलों द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, पुष्पार्चन एवं अर्पित चौधरी के द्वारा यज्ञ करके किया गया। इस अवसर पर म्यूजिक टीचर अर्जुन कुमार के निर्देशन में छात्राओं ने म्यूजिकल परफॉमेन्स तथा साथ ही अभिनन्दन चौधरी और आरव कुमार ने इंस्ट्रुमेंटल परफॉमेन्स भी दी। तीन दिन चलने वाले इस समर कैम्प में योग,संस्कारशाला, स्केटिंग, कराटे,राइटिंग स्किल, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, नॉन फायर कुकिंग, मनी मैनेजमेंट, कैरम, लूडो, चेस, पॉटरी एवं क्ले वर्क, जुम्बा डांस, पूल पार्टी, म्यूजिक तथा म्यूजिक जैसी अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिविटीज का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रबन्धक सन्दीप कुमार ने समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियांे को खेल भावना के साथ हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना जगाने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निकालना है। उन्हें स्कूल में पढ़ने के दौरान ही आत्मरक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है। समर कैंप में बच्चों को बहुत कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।


आज समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को योग, जुम्बा डांस, मार्शल आर्ट, आर्ट और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया। बच्चों ने पूल पार्टी में जहां तैराकी की तो वहीं फिल्मी गानों पर जमकर थिरके भी। पूल पार्टी, मूवी और मिकी माउस को लेकर नन्हें बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। कैम्प में योगाचार्य सुरेन्द्र आचार्य के निर्देशन में योग शिविर एवं संस्कारशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन उन्होंने बच्चों को स्वास्थ रक्षा केे गुर भी बतायें। उन्होने कहा कि योग एक ऐसी विधा है जिससे बालकों का सर्वांगीण विकास होता है अर्थात् बालकों का शारीरिक, मानसिक, बौद्विक एवं आध्यात्मिक विकास एक साथ होता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नीरज सैनी ने कराटे क्लास देते हुए कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और फिटनेस सिखाने का माध्यम है। बच्चे खेल-खेल में नई तकनीकें सीख रहे हैं और अपने अंदर साहस व सकारात्मक ऊर्जा विकसित कर रहे हैं। संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने कहा कि समर कैंप में बच्चे नए कौशल सीखते हुए आत्मविश्वास हासिल करते हैं। समर कैंप में बच्चे विभिन्न प्रकार के सामाजिक कौशल विकसित करते हैं। समर कैंप उन गतिविधियों को चलाता है जो छात्र जीवन के शारीरिक ,मानसिक ,मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं को विकसित करने में मदद करती है।


समर कैंप में बच्चे बड़े उत्साहित नजर आए। बच्चों ने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने भी सीखें। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के शिक्षकों से अपने सवालों के उत्तर जाने। इस समर कैंप में करवाई जाने वाली गतिविधियों से वह अपनी गर्मी की छुट्टियों में भी घर पर प्रयोग करके उन्हें उपयोगी बना सकते है। कार्यक्रम सफल बनाने में ममता मलिक, रेनू चौधरी, अर्चना राठी, ज्योतिपाल, अंकिता बत्रा, सर्वेश राठी, अर्जुन कुमार, निगम चौधरी, अर्पित चौधरी, अंकित खेरवाल एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अंत में स्कूल के समस्त स्टाफ ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

