हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर है।

दिव्यांका सिरोही अपने म्यूजिक वीडियोज और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने कई हरियाणवी गानों में काम किया था और इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी मजबूत थी।

PunjabKesari

उनकी मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ब्लू फ्लोरल प्रिंट लहंगा-चोली पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक हरियाणवी गाने पर आधारित है, जिसे फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। उन्होंने TikTok पर अपने एक वीडियो से पहचान बनाई थी, जो वायरल होने के बाद उन्हें लाखों फॉलोअर्स दिलाने में मददगार साबित हुआ।

दिव्यांका सिरोही की अचानक मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights