जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी शुरुआत, मासिक बैठक में बनी रणनीति
ठेठ हरियाणवी मिष्ठान ‘गुलगुले’ रहे आकर्षण का केंद्र

कसार। मुदगल चेतना परिवार की हरियाणा इकाई की मासिक बैठक रविवार को वेदमाता श्री गायत्री शक्तिपीठ, कसार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं हरियाणा में प्रस्तावित मुदगल चेतना यात्रा को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में परोसे गए पारंपरिक हरियाणवी मिष्ठान गुलगुले भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट राहुल देव मुदगल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के प्रथम पारिवारिक संगठन मुदगल चेतना परिवार की ओर से देशभर में संचालित मुदगल चेतना यात्रा का हरियाणा चरण जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा . अनुज मुदगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मुदगल (खतौली), अनुशासन समिति के अध्यक्ष भाई जितेंद्र शम्मी जी मुदगल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु दत्त जी मुदगल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहेंगे। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।
बैठक में हरियाणा इकाई के अध्यक्ष दयानंद भगत जी रमता, हरिचंद जी मुदगल, भाई मदन गोपाल जी मुदगल, राजेश प्रधान, भाई संजय मुदगल, रमेश दरोगा, विनोद दरोगा, ईश्वर मास्टरजी, प्रवीण मास्टरजी, ललित भाई मटरू, डा. मुकेश भाई बबलू, कुलदीप भाई शंटी, भाई अशोक कुमार गूँगा तथा राजेश मुदगल इंजीनियर सहित अन्य सदस्यों ने यात्रा को लेकर अपने सुझाव दिए और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के समापन पर ललित भाई मटरू द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक हरियाणवी मिष्ठान गुलगुलों का सभी उपस्थित सदस्यों ने आनंद लिया। अपने देसी स्वाद के कारण गुलगुले पूरे आयोजन में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बने रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights