-------------------

भारतीय सिनेमा के इतिहास में 30 मार्च की तारीख एक विशेष महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 1992 में महान फिल्मकार सत्यजीत रे को प्रतिष्ठित ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनके सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया, जिसने भारत को वैश्विक फिल्म जगत में नई पहचान दिलाई।

सत्यजीत रे भारतीय सिनेमा के ऐसे युगपुरुष माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज, मानवीय संवेदनाओं और यथार्थ को बेहद सशक्त तरीके से पर्दे पर उतारा। उन्हें 1992 में ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया, जबकि इससे पहले 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिल चुका था।

अपने करियर में उन्होंने लगभग 37 फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें पाथेर पांचाली, अपराजीतो, अपुर संसार और चारूलता जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने न केवल भारतीय बल्कि विश्व सिनेमा पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा।

गौरतलब है कि एकेडमी अवार्ड, जिसे आमतौर पर ऑस्कर कहा जाता है, फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। इसकी शुरुआत 1929 में अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा की गई थई और यह सिनेमा की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। भारतीय सिनेमा की बात करें तो ‘मदर इंडिया’ पहली ऐसी फिल्म थी, जिसे 1957 में ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला था। इस तरह 30 मार्च का दिन भारतीय सिनेमा के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का संदेश देता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1867 – अमेरिका ने रूस से अलास्का को 7.2 मिलियन डॉलर में खरीदने की प्रक्रिया पूरी की।

1919 – महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की।

1949 -जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों के विलय से ‘वृहत्तर राजस्थान’ संघ बना, जो आज ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

1953 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने संशोधित ‘एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत’ (Unified Field Theory) की घोषणा की।

1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर वाशिंगटन में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे घायल हुए।

1992 -प्रख्यात फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे को ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1997 – कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।

2003 – पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।

2003 – लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया।2004 – ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।

2006 – ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।

2008 – रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।

2008 – इजराइल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।

2010 – 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

जन्म

1853 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

1870 – दादा साहब फाल्के – भारतीय सिनेमा के जनक।

1899 – सीरिल रैडक्लिफ – एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।

1908 – यशस्विनी सिंह देसवाल – भारतीय महिला निशानेबाज़ खिलाड़ी हैं।

1908 – देविका रानी – भारतीय अभिनेत्री

निधन

1030 – महमूद गजनवी (गजनवी वंश का शासक)।

1664 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु।

2002 – आनंद बख्शी, भारतीय गीतकार।

2005 – ओवी विजयन, भारतीय लेखक और कार्टूनिस्ट।

2006 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।

2018 – राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-राजस्थान दिवस।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights