---------------------------

इतिहास के पन्नों में 03 अगस्त की तीरीख हिंदी साहित्य के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 1886 में हिंदी के प्रख्यात कवि, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव में हुआ था। उन्होंने अपनी ओजस्वी और राष्ट्रवादी रचनाओं से हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनमानस में देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैथिलीशरण गुप्त को आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख स्तंभों में गिना जाता है। उनकी भाषा सरल, सहज और खड़ी बोली हिंदी पर आधारित थी, जिससे उनकी रचनाएं आम लोगों तक आसानी से पहुंचीं। उनकी प्रसिद्ध कृति ‘भारत-भारती’ ने देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया, जबकि ‘साकेत’, ‘यशोधरा’, ‘जयद्रथ वध’, ‘पंचवटी’ और ‘द्वापर’ जैसी रचनाएं आज भी हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं।

महात्मा गांधी ने उनकी साहित्यिक प्रतिभा और राष्ट्रसेवा से प्रभावित होकर उन्हें ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि दी थी। स्वतंत्र भारत में उन्हें राज्यसभा का सदस्य भी मनोनीत किया गया, जहां उन्होंने हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की आवाज बुलंद की।

मैथिलीशरण गुप्त का निधन 12 दिसंबर 1964 को हुआ, लेकिन उनकी रचनाएं आज भी भारतीय साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बनी हुई हैं। हिंदी साहित्य में उनके योगदान को सदैव सम्मान और आदर के साथ याद किया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1108 – लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

1492 – यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1492 – इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।

1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1780 – मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1886 – हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।

1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।

1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1914 – जर्मनी ने फ्रांस पर युद्ध की घोषणा की। पहले विश्वयुद्ध की शुरुआत की ये एक महत्वपूर्ण घटना थी।

1925 – अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

1946 – अमेरिका में खुला था पहला थीम पार्क “सांता क्लॉज लैंड”>

1948 – इंडियन एटॉमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना हुई।

1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।

1958 – अमेरिकी सबमरीन USS नॉटिलस नॉर्थ पोल को पार करने वाली दुनिया की पहली सबमरीन बनी

1960 – पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

2003 – अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ़ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।

2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।

2007 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

2012 – अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलिंपिक में 17वां गोल्ड मेडल जीता। फेल्प्स के नाम ओलिंपिक के रिकॉर्ड 28 मेडल हैं, जिनमें 23 गोल्ड हैं।

जन्म

1982 – शांतनु ठाकुर – जानेमाने राजनीतिज्ञ हैं जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

1980 – लवली चौबे – भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी हैं।

1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।

1846 – मैथिलीशरण गुप्त – खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि।

1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त

1916 – शकील बदायूँनी – भारतीय गीतकार और शायर

1939 – अपूर्व सेनगुप्ता – भारतीय क्रिकेटर।

1956 – बलविंदर संधू – भारतीय क्रिकेटर।

1960 – गोपाल शर्मा – भारतीय क्रिकेटर।

1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं।

1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।

1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक

1934 – विश्व भूषण हरिचंदन – आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।

1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।

1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

निधन

2022 – मिथलेश चतुर्वेदी – भारतीय फिल्म व टीवी कलाकार थे।

1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1985 – बनारसी दास – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

1670 – मुहणोत नैणसी – राजस्थान के क्रमबद्ध इतिहास लेखन के प्रथम इतिहासकार थे।

महत्वपूर्ण अवसर

– विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)।

– हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights