मुजफ्फरनगर। जनपद के सभी ई-रिक्शा चालकों को यातायात विभाग की ओर से जरूरी सूचना दी गई है। विभाग ने कहा है कि जिन ई-रिक्शाओं की फिटनेस वैध है, उनके चालकों को रूट प्राप्त करने के लिए आवेदन अवश्य करना होगा।आवेदन की तारीख 21 और 22 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन यातायात कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर पर किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 2 अक्टूबर 2025 के बाद बिना फिटनेस और बिना रूट वाले ई-रिक्शा शहर के नगरपालिका क्षेत्र में नहीं चलाए जा सकेंगे।यातायात विभाग ने चालकों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन कर अपनी ई-रिक्शा को वैध रूट के तहत चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights