vns-savan-mah-meat-fish-dukan-

वाराणसी, 30 जुलाई । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पवित्र श्रावण मास को देखते हुए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के धार्मिक भावनाओं व उनकी कांवड़ यात्रा की पवित्रता का सम्मान करने के लिए नगर निगम ने कांवड़ मार्ग पर अवैध रूप से संचालित मांस—मछली की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है।

नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डा. विजय अमृतराज के मुताबिक कांवड़ मार्गों पर ऐसी दुकानों के संचालन से कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने पूरी सख्ती से इसे धरातल पर लागू करने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है। निगम के कर्मचारियों को जोनवार जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करें। इस दौरान सघन अभियान चलाते हुए सड़कों व मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से चल रही मांस, मीट और मछली की दुकानों को बंद कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस आदेश का तत्काल और अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

निगम प्रशासन ने विक्रेताओं को सचेत करते हुए कहा है कि इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता आदेश का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकान का संचालन करता पाया गया अथवा अवैध रूप से बिक्री में लिप्त मिला, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights