उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 से 17 जून तक पुडुचेरी का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 से 17 जून तक पुडुचेरी की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। 16 जून को उपराष्ट्रपति जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा ‘राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थिरता’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

17 जून को दौरे के समापन पर उपराष्ट्रपति और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगदीप धनखड़ छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights