शिवम वत्स
मीरापुर। मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी नफीस कुरैशी की 16 वर्षीय पुत्री नूरी का घर के आंगन में पैर फिसलने के कारण गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण दुखद मृत्यु हो गयी। गुरूवार की शाम 6 बजे के आस-पास घर के आंगन में नूरी का पैर फिसलने के कारण गिर कर घायल हो गयी। उपचार के लिए निकट के डाक्टर को दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 16 वर्षीय पुत्री की दुखद मृत्यु के कारण घर में कोहराम मच गया।
