नीरज प्रजापति

मुजफ्फरनगर। एस0वी0एम0 योगा एंड हेल्थ साइंस महाविद्यालय जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में छात्र विकास पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक श्री राजकुमार जी, प्रांत संयोजक समग्र विकास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0. अरविंद कुमार सिंह ने की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कार्यालय कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights