गोवा में शैक्षिक भ्रमण पर गए थे शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रुप में शामिल सदस्य ने की थी टिपपणी
शामली। जनपद के प्राथमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका द्वारा गोवा भ्रमण के दौरान ग्रुप पर डाली गयी वीडियो पर ग्रुप के एक सदस्य द्वारा टिप्पणी की शिकायत की जांच शुरू हो गयी है। शिक्षिका की शिकायत पर बीएसए ने मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति को सौंपी है। इस संबंध में शिक्षकों ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सहारनपुर को भी शिकायती पत्र सौंपा है।
जानकारी के अनुसार जनपद शामली के प्राथमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व शिक्षिकाओं का एक ग्रुप राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं एडावेंचर दल के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए गोवा गया था। भ्रमण के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडया ग्रिुप पर भी साझा किए गए थे लेकिन ग्रुप में शामिल किसी ग्रुप के सदस्य द्वारा उक्त वीडियो पर टिप्पणी की गयी थी। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा विभाग जनपद शामली में कार्यरत एक शिक्षिका द्वारा वीडियो के साथ डिजिटल छेडछाड करने, उस पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गयी थी। उक्त शिकायत के संबंध में बीएसए द्वारा विशाखा समिति के अनुरूप कार्यालय में गठित कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम के तहत स्थानीय आंतरिक शिकायत समिति को जांच सौंपी गयी है जिसकी जांच शुरू हो गयी है। इसके अलावा शिक्षकों के एक अन्य समूह द्वारा भी शिक्षकों के उक्त आचरण के संबंध में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर मंडल को भी प्रार्थना प दिया है जिसकी भी जांच की जा रही है। बीएसए ने बताया कि समिति की जांच एवं अनुशंसा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
