मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर(753) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. उषा त्रिपाठी द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार छात्राओं को विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम, योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन एवं अन्य सूक्ष्म व्यायामों से की गई। इसके पश्चात छात्राओं को ताड़ासन, त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, शशांकासन, भद्रासन एवं वज्रासन का अभ्यास कराया गया तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। प्राणायाम सत्र में अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। डॉ. उषा त्रिपाठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बनाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने छात्राओं को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योगाभ्यास करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका त्यागी द्वारा छात्राओं को योग के लाभ के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कला विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. प्रतिभा चौधरी, डॉ.बबीता गोयल जी, श्रीमती शिवानी गुप्ता और शिक्षा विभाग से डॉ. नीरज पवार मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights