नीरज प्रजापति

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय समारोह में वेदांता पब्लिक स्कूल, सिखेड़ा के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय के परीक्षित, नमन, विराज, वर्णिका, प्राची, आस्था, श्रुति, तन्वी, दीपाली, अलीशा सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी एवं प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने भी सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights