खतौली। भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में 12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह त्रिवेणी शुगर मिल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम शुगर मिल के महाप्रबन्धक डी०पी० सिंह, कुलदीप राठी, दिनेश गर्ग एवं भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय प्रधान निर्मल कुमार जैन, जिला प्रधान बाबूराम वर्मा, महिला जिला प्रधान शशी गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक प्रवीत कुमार एवं राकेश कुमार गुप्ता ने माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। योग गीत नीना देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सरस्वती वन्दना के उपरान्त गहरे लम्बे श्वास, ॐ ध्वनि, गायत्री मन्त्रोचार से प्रारम्भ हुआ। भारतीय योग संस्थान के कुशल शिक्षकों अरुण धारीवाल, मनोज भारती, अरुण जैन, अंजलि सिंह, सतेन्द्र काकरान, राकेश गुप्ता, गीता जैन, शशि गुप्ता, सोनिका नारंग, राजकुमारी शर्मा, पदमा तोमर आदि द्वारा ताड़ासन, पादहस्तासन, हास्य आसन, ग्रीव चालन, वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, सिंह गर्जना आसन, शलभ आसन, सेतुबन्ध आसन, शवासन का अभ्यास कराया गया। प्राणायाम एवं ध्यान का बहुत सुन्दर अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी ललिता देवी एवं अंजू खुराना ने किया। सामग्री स्टाल पर प्रवीन अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, रवि प्रकाश गुप्ता, रीता गुप्ता का सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 साधकों ने भाग लिया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शुगर मिल प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। शुगर मिल के महाप्रबन्धक डी०पी० सिंह ने योग के महत्व और योग से हमारे जीवन में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। प्रान्तीय प्रधान निर्मल कुमार जैन ने योग हमारे लिए क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डाला। बाबूराम वर्मा (जिला प्रधान) ने सभी का धन्यवाद और अभिवादन किया। कार्यक्रम की सफलता में जगमोहन जैन, तेजेंद्र भाटिया, नरेश अग्रवाल, मदन छाबड़ा, सुनील टाइगर, रोशनी सिंह, अंकुर तायल, विजय चौहान, विनीता रानी, नीना देवी,अंजू विश्वकर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights