मुजफ्फरनगर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो की पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, की कड़ी में फिटनेस फ्रीक जुंबा सेन्टर की डायरेक्टर लीना वर्मा ने भी अपने सेन्टर पर सभी महिलाओं के साथ योग करके योग दिवस को बहुत अच्छे तरीके से मनाया और वहां उपस्थित सभी लोगों को लीना वर्मा ने योग की विशेषता बताई और उन्हें यह भी सुझाव दिया की योग को अपने प्रतिदिन दिनचर्या में अवश्य स्थान दें क्योंकि योग के द्वारा शारीरिक, मानसिक दोनों रूप से आप मजबूत होते हैं जिससे कि आपकी संघर्ष करने की शक्ति बढ़ती है और दिमाग में शांति पैदा होती है और साथ ही साथ योग के द्वारा आप अध्यात्म रूप से भी भगवान से जुड़ने की कला सीखते हैं जो की सभी के लिए बहुत लाभकारी होता है आज पूरे विश्व में प्रत्येक जगह अनेकों देश भारत के इस योग के द्वारा अपनी शारीरिक विकास करते हैं और साथ ही साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं।


योग दिवस के लिए लीना वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया उनके अथक प्रयास से ही आज हमारे योग को पूरे विश्व में एक स्थान मिला है। इस कार्यक्रम में कीर्ति, कोमल, शिवांगी गुलाटी, शिवांगी मित्तल, मोनिका, शिल्पा, राधिका, सलोनी, मीनाक्षी, नामिका, मानसी अवंती, शीना ,अनुश्री, मिस्टी, हिना, हेमा, डॉ याचना , नीति, भानु अरोड़ा पल्लवी ग्रोवर, वर्षा, दिव्या, प्रशिष्टी,नामिका, काजल, अरु उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights