हिमवीरों को करवाया तीन दिवसीय योगाभ्यास

उत्तरकाशी, 6 जून (हि.स.)। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी उत्तरकाशी के योग प्रशिक्षकों ने हिमवीरों को तीन दिवसीय योगाभ्यास करवाया है । 35 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैम्प परिसर माहिडांडा, उत्तरकाशी में चार जून से शुरू हुऐ तीन दिवसीय योग शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया है।

गौरतलब है कि 11वें अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर भानु प्रताप सिंह, कमाण्डेंट 35वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें के योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। जिसमे समस्त अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, एवं जवानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर सम्पन्न होने के उपरान्त भानु प्रताप सिंह, कमाण्डेंट ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तरकाशी के योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित पर पदाधिकारियों को “योग शिविर” के आयोजन पर शुभकामनाएँ दी। योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई, इसके साथ ही हिमवीरों द्वारा उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights