कांग्रेस को अपनी मानसिकता को दुरुस्त करने की जरूरत : मनवीर चौहान

देहरादून, 06 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि महिला उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस पर राजनीति कर रही है। उंगलियों में गिनने वाले मामले पूरी मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व नहीं करते और कांग्रेस को अपनी मानसिकता को दुरुस्त करने की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब तक प्रदेश भर में जितने मामले सामने आये हैं उन पर त्वरित कार्यवाही की गई और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे। उन्होंने स्मरण कराते हुए कहा कि पहली निर्वाचित सरकार मे महिला यौन शोषण के कई मामले सामने आये या कई मामलों मे बड़े नेता रैकेट के साथ पुलिस ने पकड़े, लेकिन भाजपा ने राजनीति से प्रेरित होकर महिला समुदाय का सम्मान कर इसे तूल नहीं दिया।

मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है और वह ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ के नारे के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस यात्रा मे कुछ घृणित आपराधिक मामले सामने आये हैं और पार्टी ने सतर्कता से उन्हें पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐसे लोगों को सरंक्षण के बजाय उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संयम, अनुशासन पार्टी का मूल मंत्र है जबकि कांग्रेस एक भानुमती का कुनवा है और वहां पर न नीति न नीयत है।

———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights