up-two-child-missing-auraiya

औरैया, 01 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद कस्बे से जुमे की नमाज अदा करने निकले दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक दोनों के घर वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर शनिवार को फफूंद थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला तरीन निवासी रेहान (12) पुत्र ताहिर अपने पड़ोसी अरमान (14) पुत्र इरशाद खान के साथ शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार को परिजन फफूंद थाने पहुंचे और दोनों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उनकी तलाश शुरू कर दी। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दोनों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द से जल्द दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights