up-three-theft-arrested

मीरजापुर, 07 अक्टूबर । मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं के सामान चोरी की घटनाओं के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु का बैग चोरी हो गया। वहीं, गंगा स्नान के दौरान मोबाइल चोरी के दर्ज मुकदमे में विंध्याचल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया है।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जसियारी गांव निवासी राम खेलावन अंजरिया करीब 50 लोगों के साथ बस से दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल आए थे। न्यू वीआईपी रोड स्थित गेट नंबर-दो के पास कुछ लोग शौचालय गए। इसी दौरान राम खेलावन का बैग चोरी हो गया। उसमें करीब पांच हजार रुपये नकद और बैंक खातों से जुड़े मोबाइल फोन थे। पीड़ित ने विंध्याचल थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत की है। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

मोबाइल चोरी के मुकदमे में तीन गिरफ्तार पांच अक्तूबर को आजमगढ़ निवासी प्रियान्सु चौहान ने गंगा स्नान के दौरान मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी। इस मामले में बुधवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र की टीम ने सुभाष चंद्र निवासी सुंदरपुर, इटावा, शाहरूख अली निवासी कंतित और अवधेश कुमार निवासी छोटी महुआरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए।

थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने दर्शनार्थियों के मोबाइल और सामान मौका देखकर चोरी करने की बात बताई। शाहरूख पर चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने और पैटर्न तोड़कर दोबारा बेचने का आरोप है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights