नीरज प्रजापति

खतौली। खतौली क्षेत्र के गांव सोंटा में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार की रोकथाम को लेकर दबिश की कार्रवाई की। विभाग की टीम के गांव में पहुंचते ही अवैध शराब से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध स्थानों पर जांच-पड़ताल करते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जानकारी जुटाई। विभागीय अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। विभाग द्वारा आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights