up-crime-ancounter-news

फिरोजाबाद, 24 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला पुलिस व एसओजी टीम ने गुरुवार देर रात्रि मुठभेड़ में लूट की घटना करने वाले 25-25 हजार रुपयों के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि 22 अप्रैल को ग्रामीण कोटा फाइनेंस के दो कर्मचारी अरमान पुत्र निजाम निवासी शहीद नगर कॉलोनी थाना किरावली जनपद आगरा व अरविन्द पुत्र विजय पाल निवासी रिठौली थाना कागारौल जनपद आगरा मोटरसाइकिल से वैशालीपुरम कॉलोनी टूंडला ऑफिस से कुछ पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। उसी समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक से पीछे से झपट्टा मारकर बैग लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के क्रम में फाइनेन्स कर्मी अरविन्द सिंह को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गयी तो अरविन्द ने बताया कि यह घटना मैने अपने 03 साथियों के साथ मिलकर की है। एसएसपी ने अभियुक्त कुलदीप व निखिल उर्फ कान्हा पर 25-25 हजार रुपयो का इनाम घोषित किया था।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि लूट की घटना में वांछित अभियुक्त कुलदीप व निखिल उर्फ कान्हा पुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबे के रास्ते पर पैसे बटवारे को लेकर इकट्ठा होने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम बाईपास रोड हमीरपुर बंबा रास्ते पर पहुंची तो दो संदिग्धों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की गई जबाबी फायरिंग दोनों संदिग्ध पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनकी पहचान कुलदीप पुत्र सतवीर सिंह व निखिल उर्फ कान्हा उर्फ गुलडोरी पुत्र सूरजभान निवासीगण रिठोरी थाना कारागोल जनपद आगरा के रुप में हुई है। ये लूट की घटना के वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्तों से दो अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा करातूस 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, लूटे गये 95,880 रुपये व घटना के प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights