उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की 15 फरवरी की शाम को शौच के लिए निकली थी और इसी दौरान गांव में ही रहने वाले रोशन, रोहित, लल्लू, राजू व एक अज्ञात युवक उसे खींचकर एक सुनसान स्थान पर ले गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को डरा-धमकाने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार शाम को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्‍सो) व अनुसूचित जाति-जनजाति अत्‍याचार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 20 से 26 वर्ष आयु के बीच के हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो आरोपियों राजू यादव (26) व रोशन यादव (25) को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights