उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुद्दढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। इस दौरान 7 थाना प्रभारियों सहित 10 निरीक्षकों, 8 उपनिरीक्षकों और 50 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को क्राइम इंस्पेक्टर बल्दीराय से हटाकर पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा को क्राइम ब्रांच से हटाकर अखंडनगर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक नारद मुनि सिंह को बल्दीराय से दोस्तपुर, जबकि निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह को दोस्तपुर से मोतिगरपुर का प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को मोतिगरपुर से हटाकर चुनाव सेल एवं एंटी भूमाफिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी किए कई बदलाव 
निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय को गोसाईंगंज से बल्दीराय, निरीक्षक श्याम सुंदर को कादीपुर से गोसाईंगंज और निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह को पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से कादीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा को धम्मौर थाने का प्रभार दिया गया है, जबकि निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को मीडिया सेल प्रभारी के साथ अपराध शाखा के विवेचना कार्य का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। शिवानंद यादव को एसओजी प्रभारी, अविनाश चंद्र को शाहगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इन अफसरों को भी किया इधर से उधर 
रजत पांडेय को धम्मौर थानाध्यक्ष पद से हटाकर कोईरीपुर चौकी प्रभारी, जबकि सुशील कुमार द्विवेदी को शाहगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। अन्य तबादलों में भारत सिंह को वलीपुर चौकी प्रभारी, रामराज को जेल चौकी प्रभारी और संजय कुमार सिंह को पारा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुकुल भारती को लम्भुआ थाने तथा मोहन लाल राणा को पुलिस लाइन भेजा गया है। इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights