uk-weather-rain-alert-

देहरादून, 06 अप्रैल । राजधानी देहरादून में सोमवार शाम हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई। अचानक बदले मौसम के चलते शहर के कई इलाकों में वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से वातावरण में ताजगी महसूस की गई, हालांकि कुछ स्थानों पर यातायात पर आंशिक असर भी देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पूर्वानुमान के अनुरूप है। विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई थी। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने तथा झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर खड़े न होने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights