uk-sports-university-rekha-arya

देहरादून, 27 अगस्त । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तराखंड के खेल क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना देवभूमि के युवाओं और खेल जगत के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाएं प्रदेश में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

रेखा आर्या ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका लंबे समय से देखा गया महत्वाकांक्षी सपना था, जो अब धरातल पर साकार होने जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights