नई टिहरी, 18 अक्टूबर । जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने पदक विजेताओं और टीमों को सम्मानित किया।
रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के तहत इंडियन राउंड महिला वर्ग में मानषी राणा प्रथम, सनाया भंडारी द्वितीय और तोषी जनार्दन तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में आदर्श पंवार ने स्वर्ण, अनिरुद्ध बिष्ट ने रजत और आशीष ने कांस्य पदक जीता।
कंपाउंड महिला वर्ग में विनीता, अनुष्का और नंदनी राणा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग में शिवम वर्मा प्रथम, भीम यादव द्वितीय और ऋषभ त्यागी तृतीय रहे। रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी ने स्वर्ण, अनीष राज ने रजत और चैतन्य सती ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अनन्या बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और कीर्ति नव्याल तृतीय रहीं। ओलंपिक इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में नमन, आशीष और आदर्श ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में मानषी राणा प्रथम, तोषी द्वितीय और सनाया भंडारी तृतीय रहीं।
ओलंपिक रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी प्रथम, चैतन्य सती द्वितीय और कार्तिक राणा तृतीय रहे। महिला वर्ग में अनन्या ने स्वर्ण, दिव्यांशी ने रजत और कीर्ति ने कांस्य पदक जीता। ओलंपिक कंपाउंड पुरुष वर्ग में दिग्विजय प्रथम, अभिषेक रावत द्वितीय और शिवम वर्मा तृतीय रहे। महिला वर्ग में अनुष्का, विनीता और जिया ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
वहीं इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस ने रजत और ऊधमसिंह नगर ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हरिद्वार ने स्वर्ण और अल्मोड़ा ने रजत पदक हासिल किया। रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून प्रथम, उत्तराखंड पुलिस द्वितीय और पौड़ी तृतीय रही।
कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में अल्मोड़ा ने स्वर्ण, देहरादून ने रजत और हरिद्वार ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हरिद्वार प्रथम, देहरादून द्वितीय और पौड़ी तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। तीरंदाजी से एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
