uk-satpal-maharaj-birthday

हरिद्वार, 23 सितंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन अध्यात्म, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। इस दौरान भैय्याजी जोशी और सपताल महाराज के बीच प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भैय्याजी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भैय्याजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र विभु महाराज भी मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights