economy-strengthening-through

उत्तरकाशी, 24 सितंबर । चिन्यालीसौड़ में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करते जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कि पीएम नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, लखपति दीदी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के कार्य किए गए हैं। राज्य में शीतकालीन पर्यटन आदि कैलाश यात्रा और वेडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देकर रोजगार व अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन से हुआ। शिविर में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार की भावना के साथ सरकार सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है।

पिछले अभियान में 1099 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। वहीं मत्स्य विभाग के एक विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्राकृतिक जलाशयों, नदियों में मत्स्य बीज संचयन और मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज वितरण करने के उद्देश्य से रवाना किया गया है। शिविर में लाभार्थियों को चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया।

इस मौके पर जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,दीपक बिजल्वाण, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, गिरीश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, राजदीप परमार, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights