uk-road-accident-death

हरिद्वार, 13 जुलाई । हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस से बचकर भाग रहे एक बाइक सवार की सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछा कर रहे पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार पथरी थाने के कांस्टेबल सुशील और चेतन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भाग निकला। इस पर कांस्टेबल सुशील ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान संदिग्ध बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे कांस्टेबल सुशील की मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त होकर दोनों बाइकों से टकरा गई।

हादसे में मनोज कुमार निवासी फेरूपुर, हरिद्वार और अजय निवासी खेड़ी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मनोज पतंजलि में कार्यरत था, जबकि अजय के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना में घायल कांस्टेबल सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights