uk-helth-union-meeting-

पौड़ी गढ़वाल, 29 मार्च । जिला शाखा की प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के साथ पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना और राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डा. रमेश कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन चिकित्सक हर परिस्थिति में सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि पौड़ी जिले से संगठन की “धन्यवाद यात्रा” की शुरुआत की गई है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के महासचिव डा. यशपाल तोमर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शिव मोहन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डा. एल.डी. सेमवाल, जिलाध्यक्ष डा. निशांत गर्ग, महासचिव डा. सौरभ बोठियाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights