uk-dm-ssp-samvad-press-club

हरिद्वार, 27 जुलाई । कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रेस क्लब हरिद्वार में साेमवार काे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेला शुरू हो चुका है और शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार मानसून, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य और कुंभ-2027 की तैयारियों के कारण अतिरिक्त चुनौतियां हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों की तैयारियां पूरी हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट रोकने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त तक प्रशासन पूरी सतर्कता बरतेगा। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कुंभ से पहले प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। भीमगोड़ा क्षेत्र में अस्थायी दुकानें नहीं लगेंगी।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले की रणनीति को आधुनिक बनाया गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कांवड़ यात्रा से अलग रहेगा। श्रद्धालु मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे। डीजे वाहनों को निर्धारित सीमा में ही अनुमति होगी, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस बार पहली बार सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। भ्रामक और फर्जी वीडियो को 36 घंटे में, जबकि एआई जनरेटेड वीडियो को लगभग 3 घंटे में हटाया जाएगा। सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,महासचिव सूर्यकांत बेलवाल सुनीलदत्त पांडे, कौशल सिखोला, अमित गुप्ता,राहुल वर्मा, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, आशीष मिश्रा आदि पत्रकारों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह का स्वागत व सम्मान किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights