uk-bjp-membership-drive

देहरादून, 26 जुलाई । राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रविवार को भाजपा मुख्यालय देहरादून में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और कैबिनेट मंत्री खजान दास की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

दिवाकर दुबे, महेश पाल और बरखा पाल के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। नए सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों तथा भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में अमन कुमार, तस्लीम, चेज संगरवाल, शेर सिंह, राजन सिंह, अक्षय, देवेश पाल, रोहन पाल, रजत भट्ट, वर्षा, बीना, पिन सिंह, राकेश खड़ी, विमला, निर्मला, अरुण, साहिला, मंत्री देवी, सुभाष, सागर, विनय, खरविकांत गौड़, प्रभा, प्रियांत ठाकुर, अंशिका, वैभव दत्त, आलोक रामो, समित अरोड़ा, आकाश, रिषभ पांडे, आकाश थॉमस, दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजात, सुशांत मुखर्जी, अविनाश तांती, एकांश गंग, रौनक और शशांक चंदेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

—-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights