uk-district-plan-202627

देहरादून, 24 अप्रैल । जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए देहरादून जनपद की वार्षिक याेजना के लिए 5961.00 लाख रुपये की कार्ययाेजना का अनुमाेदन किया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री रामसिंह कैडा ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जाेर दिया।

शुक्रवार काे विकास भवन सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में वार्षिक जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए विभागवार परिव्यय निर्धारित करते हुए 5961.00 लाख रुपये की कार्ययाेजना का अनुमाेदन किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने प्रभारी मंत्री कैडा का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक में समस्त विभागों ने प्रस्तावित जिला योजना के अंतर्गत अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते किए और निर्धारित परिव्यय के उपयोग एवं प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

बैठक में प्रभारी मंत्री कैडा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ही जनपद को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने सभी प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री शिव सिंह विष्ट, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights