uk-badrinath-uttarakhand

बद्रीनाथ, 16 सितंबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, चारधाम होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, मनदीप भण्डारी, गजेन्द्र चौहान, विनय पंवार, मनोहर चौहान, ने भगवान श्री बद्री विशाल जी के मन्दिर में वेद पाठ व हवन यज्ञ कर l मुख्यमंत्री को दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूजा पाठ सम्पन्न कराया।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, बद्रीश पंडा पंचायत के पदाधिकारी, डिमरी पंचायत व हक हकुक धारी समाज एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भगवान बद्रीविशाल से उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights