मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में सड़क पर बल्ली लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क पर एक पक्ष अस्थायी दुकानदारों और ठेले वालों के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से बल्ली लगा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिससे कहासुनी शुरू हो गई और बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई।

।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो चुकी थी और कई लोग घायल हो गए थे।शाहपुर थाना अध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि यह कल शाम की घटना है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा चुका है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए | तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights