trailer-release-of-adarsh-bal-vidyalaya

प्राइम वीडियो की आगामी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक सरकारी स्कूल की दिलचस्प और भावनात्मक कहानी दिखाई गई है, जिसमें हास्य, चुनौतियां और प्रेरणा का अनोखा मेल नजर आता है। सीरीज में अभिनेता केके मेनन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी नामक एक मस्तमौला हेडमास्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने स्कूल की तस्वीर बदलने का सपना देखते हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिल्ली के बेहतरीन हेडमास्टरों के लिए आयोजित कैम्ब्रिज ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी मिलने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपने बदहाल सरकारी स्कूल में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद स्कूल में होने वाली मजेदार घटनाएं, शरारती बच्चों की धमा चौकड़ी और भावनात्मक पल कहानी को रोचक बनाते हैं।

सात एपिसोड वाली यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है जबकि कहानी बिस्वपति सरकार और अक्षय अस्थाना ने लिखी है। निर्देशक के अनुसार, सीरीज की कहानी स्कूल जीवन की वास्तविक यादों और अनुभवों से प्रेरित है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights