this-taposthali-of-guru-teg-ba

जौनपुर,19 अप्रैल । यूपी के जौनपुर में रविवार को नगर के चाचकपुर स्थित गुरु तेग बहादुर साहेब की तपस्थली पर पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह स्थल मां गोमती नदी के पावन तट पर स्थित है और जिले के सिख समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव द्वारा तपस्थली के पर्यटन विकास के साथ ही चाचकपुर से तपस्थली तक सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया।पर्यटन विकास कार्य के लिए 91.64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसका निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा। वहीं, चाचकपुर (सिपाह) से तपस्थली तक सड़क निर्माण पर 64.73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहेब की यह तपस्थली सिख समाज के लिए अत्यंत पवित्र स्थान है, जहां उन्होंने लगभग 1670 के आसपास तप किया था। उन्होंने बताया कि अब यहां पहुंचने का मार्ग सुगम होगा और स्थल का समुचित विकास किया जाएगा। योजना के तहत हाल का निर्माण, बाउंड्री वाल, सुंदरीकरण, पाैधरोपण और सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बिजली विभाग द्वारा भी प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने क्षेत्र में कराए गए अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा ने की, जबकि संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सारिका सोनी, कमलेश निषाद सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights