उप्र की राजधानी समेत 16 जनपदों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज एवं प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 16 जनपदों में गुरुवार को अचानक तेज हवाओं, मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उप्र मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि कहीं—कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विभाग केंद्र लखनऊ से जारी चेतावनी के मुताबिक उप्र की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती,फतेहपुर,रायबरेली, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली,लखीमपुर खीरी में मेघ गर्जन, हल्की वर्षा,आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अचानक कहीं—कहीं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने और कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से भी हवाएं चलने की संभावना है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights