यातायात उल्लंघन करने पर 164 चालकों का चालान

पौड़ी गढ़वाल, 16 अप्रैल (हि.स.)। जनपद पौड़ी पुलिस ने यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 164 वाहन चालकों का चालान किया है।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जनपद में चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर कोटद्वार व यातायात कोटद्वार पुलिस ने तीन- तीन, लक्ष्मणझूला व यातायात श्रीनगर की टीम ने एक- एक वाहन को सीज किया गया है। साथ ही चालकों के डीएल निरस्तीकरण के लिए संबं​धित विभाग को संस्तुति की कार्रवाई को भेजे गए हैं। इसके अलावा सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 164 वाहन चालकों के ​खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रेश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के ​खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights