मनीष अग्रवाल

डीएम एव एसएसपी के निर्देशन में मेला क्षेत्र में किए गए व्यवस्थागत इंतजामों की श्रद्धालुओं ने की सराहना।

सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन-पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ पहुंचे। श्रद्धालुओं की आमद से पूरे मेला क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से किए गए व्यवस्थागत इंतजामों को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में मेला क्षेत्र में सुविधाओं, सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही, आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त प्रबंध सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों से श्रद्धालुओं ने संतोष जताया। प्रशासन का प्रयास है कि मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें और प्रत्येक श्रद्धालु को सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीके से मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने का अवसर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights