नगर आयुक्त ने ट्रचिंग ग्राउंड प्लांट का किया निरीक्षण

हल्द्वानी, 4 मई (हि.स.)। आज नगर निगम हल्द्वानी के ट्रचिंग ग्राउंड में लेगसी वेस्ट निस्तारण के संबंध में लगे प्लांट का निरीक्षण किया गया। जिसमें तेजी से लेगसी वेस्ट निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। मौके पर कंपनी के उपस्थित कार्मिकों के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लगभग 1000उज प्रतिदिन लेगसी वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस संबंध में एक नया प्लांट भी लगाया जाएगा जिसके लिए प्लेटफार्म का सिविल कार्य करवा लिया गया है। जल्द ही प्लांट का इंस्टालेशन कार्य भी पूर्ण के लिया जाएगा। इससे निकलने वाले त्क्थ् का भी निस्तारण हेतु प्लांटों में भेजा जाना शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights