सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अन्तर्गत महिलाओ/बालिकाओ/बच्चियो की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा महिला बीट के सुदृढीकरण के सम्बन्ध मे गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ०प्र० लखनऊ के आदेश के अनुपालन मे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत महिलाओ/बालिकाओ/बच्चियो की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा महिला बीट के सुदृढीकरण के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला प्रशिक्षण इकाई (डी०टी०यू०) रिजर्व पुलिस लाईन मे जनपद सहारनपुर के समस्त थानो मे महिला बीट पर नियुक्त महिला बीट कर्मियो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे समस्त महिला बीट कर्मियो को उनके कर्त्तव्यों एवं दायित्वो के साथ-साथ उच्च स्तर से निर्गत आदेशो/निर्देशो से अवगत कराया गया। गोष्ठी मे पुलिस अधीक्षक, यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति एवं महिला बीट पर नियुक्त 76 महिला बीट कर्मियो (मुख्य आरक्षी/आरक्षी) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights