sports-tt-asian-games-manush-diya-medal

आइची-नगोया (जापान), 25 सितंबर । भारत के मानुष शाह और दीया चितले ने एशियाई खेल 2026 में इतिहास रचते हुए शुक्रवार को टेबल टेनिस मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने कम से कम कांस्य पदक भी पक्का कर लिया है।

विश्व नंबर आठ मानुष और दीया ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग, चीन की विश्व नंबर चार जोड़ी डू होई केम और वोंग चुन टिंग को 3-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने मुकाबला 11-6, 13-15, 11-9, 11-5 से अपने नाम किया।

मानुष और दीया एशियाई खेलों में टेबल टेनिस मिश्रित युगल में पदक पक्का करने वाली भारत की दूसरी जोड़ी बन गई है। इससे पहले 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था।

एशियाई खेलों में भारत ने टेबल टेनिस में अब तक पुरुष टीम (2018), मिश्रित युगल (2018) और महिला युगल (2023) में कांस्य पदक जीते हैं।

अब सेमीफाइनल में मानुष और दीया का सामना चीन की विश्व नंबर दो जोड़ी वांग चुकिन और सुन यिंगशा से होगा। चीनी जोड़ी इस स्पर्धा की दो बार की मौजूदा चैंपियन है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights