श्यामवीर शर्मा
छपार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी सपा व कांग्रेस को निशाने पर रखा। प्रतिवर्ष होने वाले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को केन्द्र में रख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर अपने निशाने पर समाजवादी पार्टी को पहले व कांग्रेस को दूसरे नंबर पर रखा। उन्होंने अपने संबोधन में कई बार सपा व कांग्रेस को निशाने पर लिया। तथा कहां कि 2 अक्टूबर 1994 में सपा की सरकार के दौरान नरसंहार कर उत्तराखंडियों पर अत्याचार किया गया। वही केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस ने भी सुनवाई नही की। माना जा रहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना के तहत सपा व कांग्रेस को प्रमुखता से निशाने पर लिया।
